कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना, जो बने देश के नए CJI; कई बड़े मामलों का कर चुके हैं ……..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को जस्टिस संजीव खन्ना को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। जस्टिस खन्ना देश के दूसरे सबसे वरिष्ठ जस्टिस हैं और छह महीने के लिए CJI का कार्यभार संभालेंगे।


आइये जानतें हैं जस्टिस खन्ना के बारे में
उनका जन्म 14 मई 1960 को हुआ था और उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के साथ अपने करियर की शुरुआत की। जस्टिस खन्ना ने संवैधानिक कानून, कराधान, वाणिज्यिक कानून, मध्यस्थता और पर्यावरण कानून में काम किया। दिल्ली उच्च न्यायालय में उन्हें 2005 में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और 2006 में वे स्थायी न्यायाधीश बने। सुप्रीम कोर्ट में उनके महत्वपूर्ण योगदानों में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के मामलों में ऐतिहासिक फैसले शामिल हैं।

जस्टिस खन्ना के कई ऐतिहासिक फैसले
आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर मुहर लगाई
इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक करार दिया
वीवीपैट सत्यापन से जुड़ी याचिका कर दी थी खारिज

केवल 6 महीनों तक के लिए देंगे सेवा
जस्टिस संजीव खन्ना के मुख्य न्यायाधीश के रूप में छह महीने के कार्यकाल में न्यायपालिका में सुधार और महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीदें हैं। उनके अनुभव और निर्णयों से पता चलता है कि वे मजबूत दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगे। राष्ट्रपति द्वारा शपथ ग्रहण के बाद, देश की न्यायपालिका के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू होगा।

Share
Now