Home / Updates / केरल में वक्फ बोर्ड के खिलाफ चर्च का संपत्ति सुरक्षा आंदोलन तेज…..

केरल में वक्फ बोर्ड के खिलाफ चर्च का संपत्ति सुरक्षा आंदोलन तेज…..

केरल में वक्फ और चर्च के बीच छिड़ी जंग ने एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, जिसमें लगभग 1000 गिरजाघर आंदोलन पर उतर आए हैं। यह आंदोलन चर्च की संपत्तियों की सुरक्षा और वक्फ बोर्ड द्वारा कथित तौर पर उनकी संपत्तियों पर कब्जा करने के विरोध में शुरू हुआ है आपको बात दे इस मामले में चर्च का आरोप है कि वक्फ बोर्ड उनकी संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर रहा है और साथ ही उन्हें अपने धार्मिक कार्यों के लिए आवश्यक स्थान से वंचित कर रहा है। दूसरी ओर, वक्फ बोर्ड का कहना है कि वे केवल अपने अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं और चर्च द्वारा उनकी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ लड़ रहे हैं।

आपको बता दे इस विवाद ने केरल की राजनीति में एक नए संकट को जन्म दिया है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन अपने-अपने रुख पर खड़े हैं। चर्च का समर्थन करने वाले कई गिरजाघरों ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, जबकि वक्फ बोर्ड के समर्थकों ने चर्च पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अदालत की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि चर्च और वक्फ बोर्ड दोनों ने अदालत में अपने-अपने मामले दर्ज किए हैं। अदालत का फैसला इस विवाद को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now