मेरठ समेत यूपी में मुज्जफरनगर ,बागपत ,शामली ,सहारनपुर ,बिजनौर सहित सभी जिलों में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है।दिन शुरू होते ही गर्मी बढ़ रही है साथ ही दोपहर होते-होते लू का असर बढ़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है की सोमवार को कुछ हद तक इससे राहत मिल सकती है.जिसके चलते जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। मोदीपुरम सहित कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को सुबह से ही गर्मी से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है साथ ही दिन में लू चलने से लोगों की हालत काफी गंभीर हो गयी है.
बढ़ती गर्मी के चलते सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ है ,लोग आवश्कता पड़ने पर ही घरो से बाहर निकल रहे है। जो लोग घर से बाहर निकल रहे है वह सिर पर कपड़ा बांध कर और छाता का इस्तेमाल कर रहे है ,साथ ही हाथों में पानी की बोतल लेकर बाहर निकल रहे है। इस गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूरों ,महिलाओ पर पड रहा है। जो इस भीषड़ गर्मी में खेतो पर काम कर रहे है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने को कहा है। बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही, लोगों से कहा गया है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और गर्मी से बचने के जरूरी उपाय अपनाएं।
यह हालात सिर्फ मेरठ तक ही सीमित नहीं हैं। आसपास के जिले जैसे बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और बिजनौर में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। इससे पूरे उत्तर भारत में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। सिर्फ यही नहीं, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी लोग तेज गर्मी और लू से जूझ रहे हैं।
रिपोर्ट – किरन






