Home / Breaking News / डिनर के दौरान ट्रंप पर फायरिंग से सनसनी पकड़ा गया हमलावर सात राउंड चलाई गोलियां…..

डिनर के दौरान ट्रंप पर फायरिंग से सनसनी पकड़ा गया हमलावर सात राउंड चलाई गोलियां…..

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक हाई-प्रोफाइल डिनर इवेंट के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई है। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने करीब 7 राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही कई मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता के चलते किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। Donald Trump को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है इस घटना में किसी के घायल न होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now