देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का अहसास होने लगा है।
जहां एक तरफ प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है तो वहीं मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है।
दिल्ली के अलावा एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान बता दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में 28 नवंबर को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फबारी शुरु हो गई है। वहीं नीचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है।
,
हिमाचल में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। कश्मीर में अभी धुंध छाई हुई है। जम्मू कश्मीर में भी अगले हफ्ते हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं