जाटलैंड में भारत जोड़ो यात्रा का जबरदस्त स्वागत ! शामली कांधला में राहुल को…..

उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शामली जिले के एलाम गांव से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा।

ऊंचागांव में बनाए गए वीआईपी कैंपस में करीब चार ट्रकों में खाना बनाने का सामान लाया गया है। राजस्थान के अजमेर के कस्बा बिहावर निवासी हलवाई महेंद्र ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में खाना बनाने के लिए उनकी दो यूनिट कार्य कर रही हैं। मोतीचूर का खुला लड्डू, दाल, हरी सब्जी, चपाती, पूरी व अन्य नमकीन सामग्री तैयार की जा रही है। राजस्थान से करीब 90 हलवाई की एक यूनिट ऊंचागांव में खाना बनाने के लिए ऊंचागांव में पहुंचकर जुटी हैं। हलवाई महेंद्र ने बताया कि वीआईपी व कर्मचारियों के लिए एक ही तरह के खाने की व्यवस्था की गई हैं।

राहुल के कैंपस के लिए ग्रामीण ने फ्री में दी पांच बीघा जमीन
ऊंचागांव में राहुल के कैंपस के लिए ग्रामीण ने फ्री में जमीन दी है। ऊंचागांव निवासी किसान रामचंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सड़क किनारे करीब पांच बीघा भूमि पर राहुल गांधी का वीआईपी कैंप बनाने के लिए फ्री में दी हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी जमीन का किराया नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर उनके गांव पहुंचे हैं। उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

फूलों की 35 फुट लंबी माला बनवाई
शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए फूलों की 35 फुट लंबी माला तैयार कराई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया की राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य में 35 फुट की माला तैयार की गई है।

Share
Now