Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

War Live updates: शरणार्थियों के काफिले पर गोलाबारी में जाने कितने यूक्रेनी लोगों की मौत….

रूस यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन है। यूक्रेन का दावा है कि उसने खेरसॉन में दो रूसी हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है, वहीं रूस ने यूक्रेन के कीव ओब्लास्ट पर लगातार बम बरसाए। जंग के बीच शरणार्थियों के काफिले पर रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित यूक्रेन के सात लोगों की मौत हो गयी। हमले के बाद यह काफिला वापस लौटने के लिए मजबूर हो गया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक खबर के अनुसार, ये सात लोग राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किलोमीटर दूर पेरेमोहा गांव से जान बचा कर भाग रहे सैंकडों लोगों के काफिले में शामिल थे। इस गोलाबारी में लोग घायल भी हुए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध पर नए अपडेट के लिए जुड़े रहें एक्सप्रेस न्यूज़ भारत के साथ….

Share
Now