बागेश्वर उप चुनाव में हुए मतदान की वोटिंग शुरू कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर……

बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते 5 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे उत्तराखंड परिवहन मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद से बागेश्वर विधानसभा सीट खाली थी रामदास विधानसभा सीट से विधानसभा सदस्य थे।

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में दो चरणों की मतगणना हो चुकी है। अभी 12 चरणों की मतगणना बाकी है। वही दो चरणों में हुई मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिली है। तीसरे चरण की मतगणना शुरू हो गई है। 

वही आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है।

आपको बता दें भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली आज चुनावी मैदान में है।

बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते 5 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

Share
Now