सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को योगी सरकार पर सीधा हमला किया।
कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। चुनाव लड़ने वालों को अपमानित किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से रोका जा रहा। लखीमपुर खीरी की घटना इसका प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में गुंडों को आजादी दे रखी है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन कराने के लिए प्रस्तावक और प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडों का सहारा लिया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उन अधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों को अपमानित किया जा रहा है !