Home / Updates / उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: मतदान जारी, PM ने सबसे पहले डाला वोट; शाम 6 बजे…..

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: मतदान जारी, PM ने सबसे पहले डाला वोट; शाम 6 बजे…..

भारत के अगले उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है शाम 5 बजे तक मतदान का दौर जारी रहेगा , वही आज शाम 6 बजे से वोटो की गिनती शुरू की जायेगी।

नई दिल्ली में आज उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले संसद भवन पहुंचकर वोट डाला। इस बार मुकाबला एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन तथा इंडिया ब्लॉक समर्थित उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी।संख्याबल के लिहाज से एनडीए का पलड़ा भारी दिख रहा है। एनडीए के पास 425 सांसदों का समर्थन है, वहीं वाईएसआरसीपी जैसे दल भी उसके पक्ष में खड़े हैं। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन इसे “देश की आत्मा बचाने का चुनाव” बता रहा है। बीजद और बीआरएस के मतदान से दूर रहने के फैसले से एनडीए उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अब सबकी निगाहें शाम को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now