Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

Uttrakhand: दुबई में रह रहे उत्तराखंडियों के लिए राहत भरी खबर- प्रदेश के फंसे प्रवासियों की जल्द होगी वापसी….

दुबई में फंसे राज्य के लोगों की वतन वापसी जल्द होगी। उड्डयन मंत्री हरदेव पूरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। 

दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जल्द स्वदेश वापसी तय हो गई है। इस संबंध में उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट भी किया है। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने यह जानकारी दी और उड्डयन मंत्री का शुक्रिया भी अदा किया।

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने दुबई में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्री एस.जयशंकर, उड्डयन मंत्री और विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन से अनुरोध किया था।

इसके बाद दुबई में फंसे उत्तराखंडी अब जल्द स्वदेश लौटेंगे। बलूनी लगातार विदेश मंत्रालय व दुबई स्थित काउंसलेट ऑफ इंडिया के संपर्क में हैं ताकि फंसे हुए सभी उत्तराखंडी जल्द घर वापसी कर सकें। 

Share
Now