- उत्तराखंड में त्रिवेंद्र कैबिनेट का विस्तार जल्दी ही होने वाला है।
- मीडिया सूत्र के हवाले से खबर है कि नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं।
- कोविड-19 से राहत मिलते ही विस्तार एलान कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड में त्रिवेंद्र कैबिनेट के विस्तार अब जल्द होने की उम्मीद है। इस संबंध में खुद सीएम त्रिवेंद्र की ओर से इशारा मिलने लगा है। खबरें ये भी हैं कि कैबिनेट विस्तार में नए बनने वाले मंत्रियों के नाम पर भी फैसला हो चुका है। कोरोना के कम होने का इंतजार हो रहा है।
इसके बाद कैबिनेट विस्तार कर दिया जाएगा। दरअसल कुछ दिनों पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस संबंध में एक बयान दिया था। भगत ने कहा था कि अब कैबिनेट विस्तार का सही समय आ गया है।
भगत के इस बयान के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि अब जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। इस बीच मीडिया के साथ अनऔपचारिक बातचीत में सीएम ने भी इशारा किया है कि कोरोना के दौर को खत्म होते ही कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।
इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तीन नए चेहरों को सरकार में शामिल कर सकते हैं। सरकार में दो पद खाली हैं। मसूरी से विधायक गणेश जोशी ( व विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ) मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
कैबिनेट में तीन पद खाली
सत्ता की कमान संभालने के बाद से ही त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद खाली चल रहे थे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद मंत्रिमंडल का एक पद और खाली हो गया। वर्तमान में कैबिनेट में तीन पद खाली हैं।
धन सिंह रावत का बढ़ सकता है कद
वर्तमान में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में सात कैबिनेट मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले दो राज्यमंत्री हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें से राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है।