Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

Uttrakhand: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का निधन…

  • उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है।
  • पत्नी के निधन के बाद वियोग में अन्न त्याग देने से विधायक की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई।
  • इस बीच कोरोना की गिरफ्त में आने से हालत गंभीर हो गई थी।
  • दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

देहरादून अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है।इसकी सूचना भाजपा विधायक गणेश जोशी ने ट्वीट करते दी है। और साथ ही उनके निधन पर गहरा दुख भी जताया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही विधायक जीना की पत्नी का हार्ट अटैक होने के चलते निधन हो गया था। उनके परिजन, चाहने वाले व समर्थक उस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि अचानक विधायक जीना के निधन की खबर आ गयी जिससे सभी लोग गहरे सदमे में हैं। विधायक जीना के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम लोग शोक जता रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने भी ट्वीट कर विधायक जीना के निधन पर गहरा दुख जताया है।बताया जा रहा है की विधायक सुरेंद्र सिंह जीना कोरोना संक्रमित थे । उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था जंहा उन्होंने अंतिम साँस ली ।

Share
Now