Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास! 300 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी….

उत्तराखंड की बेटी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने एक बार फिर इतिहास रचा है।

आपको बता दे ओलंपिक खेलों में हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना अब 300 वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।

वंदना मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की निवासी है।

वंदना ने रांची के गोमके जसपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रहे महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में उसने 300 वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

हॉकी में अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष के बूते विश्व में नाम कमाने वाली वंदना कटारिया को 2022 में पद्यश्री पुरस्कार मिला।

और वह 2017 में महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही।

Share
Now