उत्तराखंड: फिर करवट बदल सकता है मौसम, कई ज़िलों में हो सकती हैं बारिश..

जनवरी के आखिरी हफ्ते में जहां प्रदेश के मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में थे और पहाड़ों में मौसम विभाग हिमपात की चेतावनी दे रहा था। वहीं अब फरवरी के तीसरे सप्ताह तक आते-आते तापमान ने ऊपर को चढ़ना शुरू कर दिया है। देहरादून में इस पूरे माह सिर्फ एक दिन को छोड़कर पारा लगातार 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से अब तापमान में नीचे आने के आसार कम हैं।

सर्दियों में कम बारिश और अब पारे की तेजी ने आने वाले दिनों की तस्वीर स्पष्ट कर दी है। शुक्रवार को उत्तराखंड में सर्वाधिक तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस धनौरी (हरिद्वार) में रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रानीचौरी में रिकार्ड किया गया। देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल देहरादून का अधिकतम तापमान 16 फरवरी को 27.5 तक गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी अधिकतम 13 फरवरी को 10.6 तक रहा है।

देहरादून। प्रदेश में पिछले तीन महीने उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई है। नवंबर में 34 फीसदी बारिश के बाद दिसंबर में सामान्य से 55 फीसदी कम बारिश हुई। जनवरी से अभी तक राज्य में सामान्य से 49 फीसदी कम बारिश हुई है। ये आंकड़ा आने वाले दिनों के लिए चिंताजनक है। फरवरी माह में अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर बारिश दर्ज ही नहीं की गई है

Share
Now