June 5, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

Uttrakhand”CAA को लेकर दिल्ली-यूपी-में हुए बवाल के बाद उत्तराखंड परिवहन ने रोका बसों का संचालन!

देहरादून CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में मचे बवाल हंगामे और की घटनाओं को लेकर परिवहन निगम ने कुछ बसों के संचालन पर रोक लगा दी है।

दिल्ली में हंगामे के चलते आईएसबीटी से शाम चार से लेकर देर रात बसों का संचालन ठप रहा। सहारनपुर में हंगामे व तोड़फोड़ के मद्देनजर परिवहन निगम की बसों को सहारनपुर जाने से रोक दिया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रबंधन ने भी सहारनपुर से देहरादून आने वाली बसों के संचालन पर रोक लगा दी है, जिसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आईएसबीटी के बजाय मोहन नगर में उतार दिया जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर शाम स्थिति थोड़ी सामान्य होने के बाद दूसरे रास्तों से कुछ बसों को दिल्ली भेजा गया।

Share
Now