Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका- इन दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा….

Haldwani News- पिछले कुछ दिनों से नैनीताल जिले में भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले हल्द्वानी उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के इस्तीफे और फिर उसके बाद इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के पदाधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप का मामला अभी शांत हुआ नहीं था कि आज फिर दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है।

चुनाव से ठीक पहले भाजपा में एक के बाद एक पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे के चलते पार्टी में खलबली मची हुई है आज जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है इसके साथ ही पिछले 27 सालों से भाजपा से जुड़े और विभिन्न दायित्व व क्षेत्र पंचायत और पूर्व में ग्राम प्रधान रहे महेश जोशी ने भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से त्यागपत्र दिया है। दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने दमुआ धीमा क्षेत्र में मालिकाना अधिकार दिलाने के प्रति जवाबदेही को कारण बताया है।

Share
Now