उत्तरखंड AIPC उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने आंगनबाड़ी बहनों द्वारा मुख्यमंत्री के आभार प्रकट कार्यक्रम पर बोला हमला……

उत्तराखंड ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सरकार पर आज के आंगनबाड़ी बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने वाले कार्यक्रम पर हमला बोलते हुए सवाल उठाएं हैं। प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजधानी में बुलवाया गया और उनके रहने खाने का प्रबंध भी नहीं किया गया था। सुजाता पॉल ने स्वयं कल रात कई आंगनबाड़ी बहनों के रहने की व्यवस्था करवाई थी। वे स्वयँ आज कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं को जाना।

सुजाता पॉल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकार्तियों द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार समारोह करना बताया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर की आंगनवाड़ी बहनों को देहरादून में एकत्रित कर कोरोना के समय पर यह कार्यक्रम कराना शर्मनाक है। वहीँ इस कार्यक्रम के पोस्टर बैनर पर केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्य की तस्वीरें थी जिससे साफ़ है कि आभार कार्यक्रम न तो किसी संगठन द्वारा न किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा किया गया। सरकार बताए कि जिन्होंने आभार व्यक्त करना था उनकी तस्वीरें या नाम इन पोस्टरों में क्यों नहीं थे। यह संयोग ही है कि सरकारी कार्यक्रमों पर प्रयोग कर चुनावी रैली कर रही है भाजपा सरकार। एजेंडा और प्रोपोगंडा वाली सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग कर चुनावी रैली कर रही है। इस कार्यक्रम में चांदी के मुकुट स्वयं को पहनवा कर मुख्यमंत्री धामी और मंत्री रेखा आर्य ने दर्शा दिया है की जनता त्राहिमाम कर रही हो परंतु पुष्कर सिंह धामी सरकार केवल अपना प्रचार प्रसार करने में जुटी हुई है। सच से परे, झूठ का पुलिंदा बने तीन मुख्यमंत्रियों वाली भाजपा सरकार पैसे का दुरुपयोग कर रही है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

Share
Now