Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मंत्री बनने के बाद एक्शन में जयंत चौधरी, UP हरियाणा के बीच पानी बंटवारे को लेकर करेंगे….

  • NDA के तीसरे कार्यकाल में पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी गुरुवार को सहारनपुर पहुंच रहे हैं।
  • जयंत चौधरी यहां हथनी कुंड बैराज का निरीक्षण करने के साथ ही वहीं हरियाणा और यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • माना जा रहा है कि इस बैठक में पानी के बंटवारे पर मंथन किया जाएगा।

सहारनपुर। केंद्र की NDA सरकार में स्किल डवलपमेंट विभाग के स्वतंत्र प्रभार केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी गुरुवार की सुबह आठ बजे दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ होते हुए सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचें। इसके बाद वह बेहट होते हुए दोपहर 12 बजे हथनी कुंड बैराज पहुंचेगे,..

हथनी कुंड बैराज का निरीक्षण करेंगे जंयत चौधरी
जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सबसे पहले हथनी कुंड बैराज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह वहीं पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद और हरियाणा के यमुनानगर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

हथनी कुंड बैराज से चार राज्यों को पानी दिया जाता है। जिसमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान को पानी दिया जाता है,इस बैठक में कमिश्नर सहारनपुर डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, डीएम डा. दिनेशचंद्र, यमुना नगर हरियाणा के डीसी और सिचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

मंत्री जयंत चौधरी बैठक के बाद दो बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर जनपद में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Share
Now