अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइङेन आएंगे भारत G-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा….

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 सितंबर को भारत का दौरा करेंगे।

अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने बताया, ‘राष्ट्रपति बाइडेन जी-20 में जा रहे हैं, वह उभरते बाजार भागीदारों के साथ मिलकर बड़ी चीजों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा मानना है कि दुनिया इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में यही दिखेगी.अमेरिका की जी-20 के प्रति प्रतिबद्धता कम नहीं हुई है और हमें उम्मीद है कि यह जी-20 शिखर सम्मेलन दिखाएगा कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण समय में भी मिलकर काम कर सकती हैं, इसलिए हम दिल्ली जा रहे हैं।

देखिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइङेन का भारतीय कार्यक्रम—

शुक्रवार को राष्ट्रपति बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे।

वही शनिवार और रविवार को राष्ट्रपति जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

आईजीआई के नवीनतम रनवे पर 7 सितंबर से लैंडिंग शुरू हो सकती है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता पहुंचे हैं।

जानकारी के लिए बता दे आज शाम पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज होने वाले 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता के दौरे पर रहेंगे।

Share
Now