Home / News / 3 सालों में नहीं बन पाई उरगा की शासकीय प्राथमिक शाला भवन

3 सालों में नहीं बन पाई उरगा की शासकीय प्राथमिक शाला भवन

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
उरगा//विकासखंड कोरबा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले चांपा उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग 149 भी निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा भूमि का अधिकरण किया गया। और मुआवजे की राशि शासन के खाते में भेज दिया गया, और राजस्व विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण से प्रभावितों को उनकी पात्रता अनुसार मुआवजा वितरण किया गया। इसमें ग्राम पंचायत उरगा के कई शासकीय भवन का भी अधिग्रहण नेशनल हाईवे के निर्माण में हुआ, जिसमें से शासकीय प्राथमिक शाला उरगा भी शामिल है, प्राथमिक शाला का मुआवजा आए 3 वर्ष पूरे हो गए लेकिन आज पर्यंत तक गांव के बच्चों को उनका प्राथमिक शाला उपलब्ध नहीं हो पाया है जिससे उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जानकारी के अनुसार पिछले 3 सालों से प्राथमिक शाला का संचालन ग्राम पंचायत उरगा के भारत भवन में हो रहा है जहां बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है प्राथमिक शाला की प्रधानपाठक मधुदास ने कहा कि भारत भवन में अध्यापन कार्य में बहुत समस्या हो रही है प्रधानपाठक ने कहा गया कि बच्चों के लिए यहां सुविधाजनक शौचालय भी नहीं है जुगाड़ लगाकर शौचालय चल रहा है दूसरा मध्यान भोजन ऊपर दूसरे मंजिल में बनाया जाता है जिससे अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसी भवन में महिला बाल विकास विभाग के आजीविका मिशन बिहान वालों का भी कार्यालय संचालन हो रहा है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मुआवजा में लगभग 27 लाख रुपए प्राप्त हुआ है,अब ग्राम पंचायत भवन के सामने ही शासकीय प्राथमिक शाला भवन बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया है। जब इस सम्बन्ध में सरपंच एवं सचिव से बात किया तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा इसके लिए सामान भी गिर चुका है जिससे बच्चों को किसी प्रकार के परेशानियों का सामना करना ना पड़े।

Tagged:
[post-views]
Share
Now