Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

UPPSC Mains exam 2020 की तिथियां जारी, जानें तैयारी के लिए बचे है कितने दिन..

लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न विभागों में रिक्त दो सौ पदों के लिए मुख्य परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। मुख्य परीक्षाएं चार दिन, 21 – 25 जनवरी, 2021 तक चलेंगी। मुख्य परीक्षा के लिए सिर्फ प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। पहले सत्र में परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे होंगी। दूसरे सत्र की परीक्षाएं दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संपन्न कराई जाएंगी।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में दो सौ पदों के लिए 21 अप्रैल, 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। प्रांरम्भिक परीक्षा 11 अक्टूबर, 2020 को संपन्न हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित परीणाम 24 नवंबर को जारी किए गए थे। 

मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य हिंदी, निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन के चार पेपर्स और चुने हुए दो विषयों से संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे। लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश ने सभी परीक्षार्थियों को आयोग की वेबसाइट से जानकारी हासिल करते रहने का सुझाव दिया है। विषयवार परीक्षा कैलेंडर निम्न है – 

Share
Now