साबरमती जेल से UP STF अतीक अहमद को हाई सिक्योरिटी में लेकर रवाना! जाने पूरा रूट और कितने समय में पहुंचेगी…..

गैंगस्टर अतीक अहमत को साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाने के लिए रविवार सुबह साढ़े नौ बजे UP पुलिस की टीम अहमदाबाद साबरमती जेल पहुंची थी। इसमें करीब 30 पुलिसकर्मी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले बनी उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की इस टीम को साबरमती जाने की जानकारी नहीं थी। टीम को शुक्रवार दोपहर बड़े अफसरों का फोन आया था कि वह तुरंत प्रयागराज पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां दो वैन पहले से तैयार थीं। STF के जवानों को हथियारों के साथ इसमें बैठाया गया।
इस वैन के साथ एक बोलेरो भी थी। इसमें इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी बैठाए गए। इन्हें फोन के जरिए बड़े अफसर रूट की जानकारी दे रहे थे। साबरमती के लिए रवाना हुए अफसरों को बस यही कहा गया था कि जैसा बताया जाए, वैसे ही रूट फॉलो करना है।
स्पेशल टीम जब अहमदाबाद पहुंची तो उन्हें सीधे हाई सिक्योरिटी जोन वाले साबरमती जेल जाने का निर्देश मिला। यहां पहले से कुछ अधिकारी गैंगस्टर अतीक अहमद का ट्रांसफर वारंट लेकर मौजूद थे। कागजी कार्रवाई पूरी कर यूपी STF की टीम अतीक को लेकर आज ही यहां से निकलेगी।
2019 में साबरमती जेल शिफ्ट किया गया था अतीक
अतीक को जून 2019 में साबरमती जेल शिफ्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल 2019 को आदेश दिया था कि अतीक को देवरिया जेल से गुजरात में उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया जाए। अतीक पर रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप था।
सूत्रों के मुताबिक, अतीक को जबरन वसूली और दंगा भड़काने के केस में प्रयागराज की कोर्ट में पेश होना है। इसके लिए यूपी पुलिस अहमदाबाद पहुंची है। अतीक का नाम उमेश पाल की हत्या में भी शामिल है। इस केस में भी उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है। पूछताछ के बाद ट्रांसफर वारंट पर अतीक को उत्तर प्रदेश लाया जा सकता है।