लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया. संदिग्ध हालातों में गोली वहां तैनात दारोगा निर्मल चौबे को लगी. वे विधानसभा ड्यूटी पर तैनात थे. उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. दारोगा निर्मल चौबे बँथरा थाने से विधानसभा ड्यूटी में तैनात थे. गोली लगते ही उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू किया गया लेकिन इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

दरोगा बंथरा थाने में तैनात थे और गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दारोगा को गोली कैसे लगी, इसकी छानबीन की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दारोगा ने खुद को गोली मारी है या गलती से फायरिंग होने से वह घायल हो गए हैं।
दारोगा निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। वे यहां चिनहट में रहते थे। सूत्रों के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। गोली उनकी सर्विस पिस्टल से चली है। गोली चलने की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सिविल अस्पताल पहुँचे। गोली दारोगा के सीने में लगी थी।