Up निकाय चुनाव: कानपुर में गड़बड़ी कर रहा BJP का एजेंट को गिरफ्तार! मेरठ के सरधना में भी हंगामा….

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी है। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद होगा।

मेरठ में आप और भाजपा समर्थक भिड़े
मेरठ में मोदीपुरम स्थित डीएमए स्कूल में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने भाजपा समर्थकों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं की आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बहस हुई। ऋचा सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ भी बहस कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की। ऋचा सिंह ने बताया कि फतेहउल्लापुर में भी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही हैं।

पीलीभीत में नौ बजे तक की अपडेट
नगर पालिका परिषद बीसलपुर में 8733 वोट पड़े
नगर पालिका परिषद पूरनपुर में 3306 वोट पड़े
नगर पालिका परिषद पीलीभीत में 9529 वोट पड़े
नगर पंचायत जहानाबाद में 2304 वोट पड़े
नगर पंचायत बरखेड़ा में 1505 वोट पड़े
नगर पंचायत बिलसंडा में 2074 वोट पड़े
नगर पंचायत कलीनगर में 1066 वोट पड़े
नगर पंचायत न्यूरिया में 3604 वोट पड़े
नगर पंचायत गुलड़िया भिड़ारा में 715 वोट पड़े
नगर पंचायत नौगवां पकड़िए में 2938 वोट पड़े।

Share
Now