Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

देवघर पुलिस का बेमिसाल कार्य! 44 वर्ष से फरार अपराधी को किया गिरफ्तार…..

देवघर: क्या वास्तविक में कानून के हाथ लंबे होते हैं, यह कहावत फिल्मों तक ही सीमित है, पर यह सच है देवघर पुलिस ने साबित कर दिया क़ानून के हाथ लम्बे होते हैं, ऐसे में लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है, लोगों ने कहा शाबाश देवघर पुलिस.

यह मामला सोनारायठाढ़ी थाने की पुलिस ने 44 वर्ष से फरार दोंदिया नावाडीह गांव के 62 साल के नरेश प्रसाद मंडल को गुरुवार को गिरफ्तार किया। बताते चलें, राने मामलों के निपटारे पर फोकस के क्रम में एसपी के संज्ञान में यह मामला आया। उनके निर्देश पर देवघर पुलिस सक्रिय हुई। इसमें मुखबिर लगाए गए और आरोपित को 44 वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह देवघर के साकेत विहार में रहने वाला था। उस पर 1978 में दुमका पालीटेक्निक कालेज में मारपीट व चोरी के मामले में प्राथमिकी हुई थी। देवघर तब दुमका जिले का ही हिस्सा था। एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि 2007 में न्यायालय से उस पर लाल वारंट जारी हुआ था। हैरानी की बात ये कि कानून की नजर में फरार नरेश ने बिहार में सरकारी विभाग में कनीय अभियंता की नौकरी भी पा ली। बिहार के झाझा में भी वह कनीय अभियंता रहा। इसी पद से सेवानिवृत्त हो गया। उसने साकेत विहार कालोनी में घर बनवा लिया था और स्वजनों के साथ रह रहा था। फरार होने के बाद भी उसने कैसे सरकारी नौकरी हासिल की, फिलहाल यह जांच का विषय है।

दरअसल पुराने मामलों के निपटारे पर फोकस के क्रम में एसपी के संज्ञान में यह मामला आया। उनके निर्देश पर देवघर पुलिस सक्रिय हुई। इसमें कई मुखबिर लगाए गए और आरोपित को 44 वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पर नरेश को इस मामले में जानकारी नहीं थी कि
इतने लंबे समय बाद पुलिस उसे पकड़ लेगी। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा (देवघर)

Share
Now