Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

आप प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली के नेतृत्व में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थामा…..

आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष आज़ाद अली के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी विधायक संगम विहार दिल्ली दिनेश मोहनिया जी के स्थित दिल्ली कार्यालय पर सेलाकुई नगर पंचायत से कांग्रेस नेत्री मेहरुना व कांग्रेस नेता तालिब एवं नीरज तिवारी व गोविंद ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर मेहरुना ने कहा की हमने सालो से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया लेकिन कांग्रेस ने हमे हमेशा अनदेखा कर साइड लगाया अब हमने भी कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है वही तालिब ने कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नही रह गयी है कांग्रेस दिन प्रतिदिन खत्म होती जा रही हैं। और विधानसभा सहसपुर का तो और बुरा हाल है यहाँ तो कांग्रेस आधा दर्जन धड़ो में बटी हुई है अब कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नही है। इस मौके पर नीरज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली पंजाब में बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिससे आमजन को फौरी राहत के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर जो ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है। गोविंदा ने कहा कि अब हम नगर पंचायत सेलाकुई में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे जिससे कि सेलाकुई में रुके हुए विकास को गति मिल सके। विधानसभा सहसपुर सेलाकुई के नेताओ को जॉइन किये जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार उत्तराखंड में बढ़ रही है भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड में व्यापक भ्रष्टाचार कर लूटने का काम किया है। उत्तराखंड की जनता भाजपा कांग्रेस के घोटालों से परेशान होकर आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। अली ने यह भी कहा कि एक मात्र आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो विकास के नाम पर वोट मांगती है इसी वजह से देश भर में अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से प्रभावित होकर नेता अभिनेता आमजन एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर मेहरुना, नीरज तिवारी, तालिब, गोविंदा एवं विधानसभा सहसपुर अध्यक्ष सय्याद अली, मासूम अली, अजब अली, हाफिज मोहम्मद आबिद, कय्यूम शाह, मारूफ़, मोइन, मंसूर, इरशाद अली, अमित कुमार, शरफराज, नसीम, अनिता, पूजा, सरोजनी, जुबैदा, नुजहत, निखिल, दानिश, जुल्फकार आदि दर्जनों मौजूद रहे।

Share
Now