Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

श्रीलंका में हालात बेकाबू दंगाइयों ने पूर्व पीएम के घर में लगाई आग सड़कों पर दंगाई का बवाल….

श्रीलंका में हालात बेकाबू हो गए हैं। दंगाइयों ने पूर्व PM महिंद्रा राजपक्षे के पैतृक घर में आग लगा दी है।उपद्रवियों ने कई सांसदों के घर में भी आगजनी की है। कोलंबों की सड़कों पर कोहराम मचा हुआ है।

प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के साथ ही श्रीलंका में हिंसा भड़क गई है। दंगाइयों ने श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंद्रा राजपक्षे के पैतृक घर में आग लगा दी है। इसके अलावा सत्ताधारी पार्टी के कई सांसदों का घर जला दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुरुनेगला शहर में स्थित महिंदा राजपक्षे के पैतृक घर को सोमवार शाम प्रदर्शनाकरियों ने आग के हवाले कर दिया। इस बीच देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पुलिस ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।

इस बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने देश में आगजनी के लिए श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) को जम्मेदार ठहराया है। रणतुंगा ने कहा कि श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर लोगों को इकट्ठा किया। रणतुंगा ने ये भी कहा कि दंगाईयों को श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना ने सांसदों के घर के बाहर इकट्ठा किया। गौरतलब है कि दोपहर से लेकर देर शाम तक श्रीलंका की सत्ताधारी पार्टी के कई सांसदों के घर में आग लगाई जा चुकी है।

इस बीच खबर है कि राजपक्षे परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों ने राजपक्षे परिवार से मुलाकात की है। दरअसल टेंपल ट्री स्थित पीएम आवास पर देर शाम दंगाइयों ने घुसने की कोशिश की थी। प्रदर्शनकारियों के समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

गौरतलब है कि सोमवार को ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कहने पर महिंद्रा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि बीती शाम देश के आए राजनीतिक संकट को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उनके कुछ खास लोगों की बीच बैठक हुई थी जिसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया ने महिंद्रा राजपक्षे से कहा था कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें। राजपक्षे के इस्तीफे के बाद से देश में हिंसा भड़क गई है।

Share
Now