चाचा ने पति – पत्नी की गला रेत कर की हत्या , फिर पुलिस से बोला ……

मुरादाबाद के परशुपुरा बाजे गांव में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। विवाद किस कारण चल रहा था इसकी जानकारी ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी ने खुद ही हत्या कर जब पुलिस को हत्या की जानकारी दी तो पुलिस कर्मी भी यकीन नहीं कर पाए। आरोपी ने कह कि उसने दोनों को मार दिया है जाकर देख लो। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
परशुपुरा बाजे गांव में वरुण कुमार (25) पत्नी बबीता (24) के साथ रहता था। वह एक मोबाइल की दुकान में काम करता था। बगल में रहने वाले उसके चाचा से मामूली विवाद चला आ रहा था। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद चाचा ने मौका पाकर दोनों की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद ही सुबह भगतपुर थाने पहुंचा।जब उसने हत्या की जानकारी दी तो पुलिस कर्मी भी यकीन नहीं कर पाए। उसने कहा कि दोनों को मार दिया है जाकर देख लो। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Share
Now