यूक्रेन के राष्ट्रपति का दवा 800 रूसी सैनिक मार गिराए! रूस में पुतिन के हमले के खिलाफ प्रदर्शन, उधर रूसी सेना कीव में दाखिल ! परमाणु संयंत्र पर भी कब्जा….

Russia invades Ukraine: रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में जबरदस्त तबाही मचाई है। रूसी सैनिकों ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायहेलो पोडोयक ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। पोडोयक ने कहा, यूक्रेन ने चेर्नोबिल पर नियंत्रण खो दिया है। हमारी सेना ने रूसी सैनिकों से भीषण जंग लड़ी।” उन्होंने कहा रूसियों के इस मूर्खतापूर्ण हमले के बाद यह कहना असंभव है कि चेर्नोबिल संयंत्र सुरक्षित है भी या नहीं। वहीं, जेलेंस्की ने कहा है कि पहले दिन की लड़ाई में कुल 137 लोगों की जान गई है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने की अपील की तथा सभी पक्षों से कूटनीतिक बातचीत और संवाद की राह पर लौटने के ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रम से अवगत कराया।रूस-यूक्रेन संकट से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए एक्सप्रेस न्यूज़ भारत के साथ बनें रहें.

यूक्रेन का दावा- एक दिन में मार गिराए रूस के 800 सैनिक
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके सशस्त्र बलों ने सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से करीब 800 रूसी बलों को मार गिराया है। मंत्रालय ने कहा कि सात रूसी विमानों और छह हेलीकॉप्टरों के साथ 30 से अधिक रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया गया है।

जेलेंस्की बोले- रूसी सेनाओं को आगे बढ़ने से रोका गया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने शुक्रवार सुबह 4 बजे मिसाइल हमले फिर से शुरू किए, लेकिन उसके सैनिकों को अधिकांश दिशाओं में आगे बढ़ने से रोक दिया गया। एक टेलीविजन भाषण में जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले सैन्य और नागरिक दोनों को टारगेट करके किए गए।

यूक्रेन से भागकर पड़ोसी देश पोलैंड में डेरा डाल रहे लोग
यूक्रेन के शरणार्थियों ने गुरुवार को रूस के आक्रमण से भागने के बाद पड़ोसी देश पोलैंड के एक रेलवे स्टेशन पर रात भर डेरा डाला। यूक्रेनियन अपने देश से भागकर पड़ोसी देश पोलैंड में प्रवेश कर रहे हैं, अधिकतर लोग कार से यात्रा कर रहे हैं। रूसी आक्रमण के मद्देनजर इस क्षेत्र में संभावित शरणार्थी संकट को लेकर आशंकाएं बढ़ रही हैं।

रूसी सेनाएं कीव में दाखिल हुईं
रूसी सेनाएं कीव में दाखिल हो चुकी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में यह जानकारी दी है। उन्होंने यहां के लोगों से सतर्क रहने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share
Now