झारखंड: नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे। आज 7:15 बजे शाम में वो शपथ ग्रहण करेगे। उनके मंत्रीमंडल में 68 मंत्री होगे। तो वही चर्चा है कि झारखंड से दो सांसद रांची से संजय सेठ और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी केंद्र में मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होगें और मंत्री पद की शपथ लेंगे। रविवार के पीएम मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा की। उसमे मोदी 3.0 में संभावित मंत्री उपस्थित हुए। मोदी ने सभी सांसदों के साथ पांच साल के रोड मैप पर चर्चा की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंत्री की शपथ लेने के बाद विकास कार्यों में लग जाए। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनने के सपने को पूरा करना है और इसको ध्यान में रखकर अपने अपने क्षेत्र में काम करना है। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है जबकि रांची के सांसद संजय से मिनिस्टर ऑफ स्टेट बनाए जा सकते हैंl
झारखंड के दो सांसद संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी बनेंगी मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री
