बिहार में नवगठित नीतीश सरकार में मंत्रियों को प्रभार दिया गया है। बिहार सरकार में नवगठित मंत्रियों में जेडीयू कोटे से मंत्री बने अशोक चौधरी को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। जदयू के ही मेवा लाल चौधरी को शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है। शीला देवी को परिवहन विभाग। इसके अलावा बीजेपी कोटे से मंत्री बने मंगल पांडेय को एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि अभी विभागों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
इससे पहले नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में विधानसभा सत्र 23 से चलाने का फैसला लिया गया है। यह सत्र 23 नवंबर से 27 नवंबर तक चलाए जाएंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को विधानसभा सत्र के लिए प्रोटेम स्पीकर बनाने की चर्चा चल रही है।
आपको बता दें कि नीतीश सरकार का गठन हो चुका है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश समेत 15 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। नवगठित नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे से 7 और जदयू कोटे से 5 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा हम और वीआईपी से एक एक मंत्री बनाए गए हैं।






