मेरठ के गंगानगर एक्सटेंशन में बेसमेंट की खोदाई कर रहे तीन मजदूर दब गए। एक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो की मौत हो गई।
मेरठ के गंगानगर एक्सटेंशन के यू पॉकेट में बेसमेंट की खोदाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकलवाया। बताया गया कि एक मजदूर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो की दर्दनाक मौत हुई है। फिलहाल मजदूरों के शवों को मिट्टी से निकलने का प्रयास किया जा रहा है।
बेसमेंट की खोदाई कर रहे दो मजदूरों की मौत , एक मजदूर गंभीर घायल … मौके पर पहुंची पुलिस
