● समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी
● आरोपी कबाड़ बीनने/बेचने के अपने चार पहिया वाहन में धारदार चाकू रखकर बया क्षेत्र में घूम रहे थे
● आरोपियों को ग्राम बया में बया से ग्राम नरधा जाने वाले तिराहे पर चाकू के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया
● आरोपियों से एक चाकू, नगदी ₹5000, एक मोबाइल एवं टाटा एस वाहन क्र. CG06 GX 0354 किया गया जप्त
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 30.01.2026 को चाकू के सांथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आज दिनांक 30.01.2026 को समाधान सेल में सूचना मिला की पिथौरा जिला महासमुंद के रहने वाले 02 आरोपी कबाड़ बिनने/बेचने के अपने चार पहिया वाहन में धारदार चाकू रखकर बया में घूम रहे हैं। कि सूचना पर चौकी बया पुलिस टीम द्वारा ग्राम बया में बया से ग्राम नरधा जाने वाले तिराहे पर घेराबंदी कर 02 आरोपी रामसाय देवार एवं आकाश देवार को हिरासत में लिया गया तथा वाहन की तलाशी लेते हुए आरोपियों से एक चाकू, नगदी ₹5000, एक मोबाइल एवं टाटा एस वाहन क्र. CG06 GX 0354 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी बया में अपराध क्र. 10/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
- रामसाय देवार उम्र 27 साल निवासी पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद
- आकाश देवार उम्र 25 साल निवासी पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद






