Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दुखद: टिकट कटने से नाराज बीजेपी नेता ने किया सुसाइड! जहर खाकर दी जान …

शामली से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार शाम को टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर किया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला कांधला थानाक्षेत्र का है। यहां पर दीपक सैनी रहते थे। वह भाजपा जिला शोध प्रमुख हैं। वह कांधला के वार्ड 3 से सभासद का मांग रहे थे। रविवार शाम को भाजपा ने सभासद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में दीपक सैनी का नाम नहीं था। इससे दीपक मायूस हो गए। देर शाम वह घर पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दीपक को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। बता दें, दीपक सैनी पहले वार्ड 3 से सभासद रह चुका है। इसी के चलते वह अपने को प्रबल दावेदार माने रहे थे।

Share
Now