खबर चलाने के लिए पत्रकार नेता ने महिला से ठगे दस हजार रुपए , जाने कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे……..

न्यूज चलाने के एवज में महिला से 10,000/-रुपये लेने वाला पत्रकार/नेता चढा थाना सदर बाजार पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर एवं क्षेंत्राधिकारी नगर द्वितीय, सहारनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार, सहारनपुर हरेन्द्र सिहं के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुमन नाम की महिला से खबर चलाने के एवज में 10 हजार रूपये लेने एवं वापस न करने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 620/21 धारा 420/406 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त असगर आलम पुत्र अख्तर निवासी खानआलमपुरा थाना जनकपुरी, सहारनपुर को खानआलमपुरा (अभियुक्त के मकान से) से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना सदर बाजार पर अन्य आवष्यक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1-असगर आलम पुत्र अख्तर निवासी खानआलमपुरा थाना जनकपुरी, सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-उ0नि0 अशोक कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
2-कां0 1008 कपिल कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
3-कां0 1324 विनोद कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर।

Share
Now