मध्य विद्यालय पचरुखा में बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी के बारे में बताया…..

पश्चिम चंपारण-बिहार

“आजादी का अमृत महोत्सव”* अन्तर्गत विशेष कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक विद्यालय पचरुखा में विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी एवं देश की आजादी के लिए उनके योगदान के बारे में बताया गया। सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान द्वारा बंदी बनाए गए सोलह हजार भारतीय सैनिकों को रिहा करा कर देश की आजादी के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया। साथ ही विद्यार्थियों को ‘आजादी के सेनानी पहल’ में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रभारी शिक्षक सुनिल कुमार ने दिया। मौके पर धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी आदि उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर-राजेश पाण्डेय

Share
Now