Home / News / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अधिसूचना जारी नहीं फिर भी, तैयारी में जुटे प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी…..

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अधिसूचना जारी नहीं फिर भी, तैयारी में जुटे प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी…..

सहारनपुर! मतदाता सूचियो के पुनरीक्षण का कार्य राज्य एवं जिला प्रशासनिक स्तर पर जिस तेजी से किया जा रहा है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ग्राम पंचायत के चुनाव हो सकते हैं संभावना जताई जा रही है कि 2026 के मार्च अप्रैल माह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ग्राम प्रधानी के चुनाव होंगे सहारनपुर जनपद में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर सभी 11 विकास खंडो में तैनात चुनाव कार्यों में लगे कर्मचारी व अधिकारी मतदाता सूचियां को सत्यापित करने का काम कर रहे हैं सूत्रों के अनुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व प्रधानो के चुनाव कराने के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 तक हो सकता है ग्राम पंचायत के चुनाव की आहट होते ही संभावित प्रधान पद के उम्मीदवारों ने अभी से मतदाताओं पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं बीते चुनाव में प्रधान पद के जो प्रत्याशी मैदान मे हार गए थे वह फिर से चुनावी अखाड़े में दो दो हाथ करने की तैयारी करने में लगे हैं जनपद के 11 ब्लॉकों में लगभग 800 से अधिक ग्राम पंचायत हैं ब्लॉक पुवाँरका में 93 ग्राम पंचायत है जबकि सरसावा ब्लॉक में सर्वाधिक 103 ग्राम पंचायतें ब्लॉक बलिया खेड़ी में 75, ब्लॉक मुजफ्फराबाद में 98, ब्लॉक सढोली कदीम 84, ब्लॉक देवबंद में 64, एवं गंगोह में 98 ग्राम पंचायते है ब्लॉक नकुड में 85, ब्लॉक नागल में 74, ब्लॉक ननौता में 56, एवं ब्लॉक रामपुर मनिहारान में 54 ग्राम पंचायते हैं हालांकि अभी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत होने वाले ग्राम प्रधानों के चुनाव को लेकर कोई अधिकृत अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन इसके बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग से लेकर जिला प्रशासनिक स्तर पर मतदाता सूचियो के सत्यापन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है की आगामी साल 2026 में मार्च एवं अप्रैल महीने के बीच ग्राम पंचायत के चुनाव हो सकते हैं हालांकि अप्रैल 2021 में वर्तमान समय में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव योजना का चुनाव संपन्न हुआ था इस प्रकार से यह चुनाव 2025 के अंत तक हो जाना चाहिए था लेकिन करोना काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत निर्वाचित ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया था यही वजह है की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत ग्राम प्रधानों के चुनाव 2026 के मार्च अप्रैल माह के बीच होने संभावित माने जा रहे हैं उधर सूत्रों का कहना है कि अभी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से भी निर्वाचन आयोग को पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर अपनी अंतिम रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है इसीलिए चुनाव होने में देरी हो रही है लेकिन इस सब के चलते जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों ने अभी से पूरी ताकत के साथ चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारी शुरू कर दी हैं!

रिपोर्ट नईम सागर

Tagged:
[post-views]
Share
Now