Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली के जहांगीरपुर में तीन बच्चों की डूबने से मौत, जानिए पूरी खबर….

बता दें दिल्ली के जहांगीरपुर में शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों एच ब्लॉक के पास नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मेट्रो का काम चल रहा था, बारिश के कारण वहां झील बन गई थी। इसी में यह सभी नहाने गए थे।

पुलिस ने बताया कि तीनों दोपहर में नहाने गए थे। हमारे पास तीन बजे करीब इसकी सूचना पहुंची। मृत बच्चों की पहचान आशीष, निखिल, और पीयूष के रूप में हुई है।

भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं।

Share
Now