Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यूपी में ठोको राज होगा खत्म!! जानिए और क्या-क्या करेंगे अखिलेश सरकार बनाते ही…

समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा लेकर दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में ठोको राज खत्म होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे अधिक झूठ बोलती हैं। भाजपा को तीनों कृषि कानून वापस लेना चाहिए। यह किसानों की जमीन छीनने का कानून है। इस कानून के विरोध में देशभर में किसानों की जानें जा रही हैं लेकिन भाजपा को इसकी कोई परवाह नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर से विजय रथ यात्रा की शुरुआत करते हुए कुशीनगर पहुंचे। यहां सभाएं और रोड शो के बाद रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन रविवार को कुशीनगर में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को कुचलने का काम कर रही है‌, जिससे किसान दुखी हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के पार है। पेट्रोलियम कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। साढ़े चार साल में भाजपा ने प्रदेश को सिर्फ बर्बाद किया है। सरकार ने सिर्फ नाम बदलने का ही काम किया है। अभी प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। वह समाजवादी पार्टी की देन है।

उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। परिवर्तन जरूरी है। भाजपा संकल्प न पूरा करने वाली सरकार है। सपा सरकार आई तो सबके लिए खुशहाली के लिए फैसले लिए जाएंगे। भाजपा जो आज एक्सप्रेस-वे पर जहाज उतारने का काम कर रही है, वह सपा पूर्व में कर चुकी है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। भाजपा को पुलिस कस्टडी में अधिक मौतों वाली सरकार बताते हुए गोरखपुर, आगरा, हाथरस समेत कई स्थलों पर हुई कस्टोडियन डेथ पर चिंता जताई।

Share
Now