नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से हुई भारी कमाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा की सिर्फ इस मैच से 490 से 630 करोड़ रुपये की कमाई हुई। उनका कहना है कि अगर यह रकम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों में बांटी जाए तो हर परिवार को करीब 19–25 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने सवाल किया , क्या भाजपा सरकार ऐसा करेगी?
साथ ही आपको बता दे की उन्होंने गलती से उस पोस्ट में ‘पहलगाम’ की जगह ‘पहलवान’ लिख दिया, जिससे यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया इससे पहले भारद्वाज ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को खुला चैलेंज दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर हिम्मत है तो ब्रॉडकास्टिंग और विज्ञापन से हुई कमाई शहीदों की विधवाओं को दे दें।

बता दे की एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार ने ऐलान किया कि वे टूर्नामेंट की अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को दान करेंगे। क्रिकेटर का यह कदम सौरभ भारद्वाज के बयान का जवाब माना जा रहा है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






