जामुन खाने से हो सकते हैं ये पांच नुकसान, पढ़ें डॉक्टर की खास सलाह !

जामुन का खट्टा मिठा स्वाद हर किसी को पसंद होता है। यह एक मौसमी फल है।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रप्रकाश के अनुसार जामुन में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

लेकिन जामुन के इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं।

जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है खास तौर पर जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। 

कुछ लोगों को जामुन खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। अगर किसी को जामुन खाने के बाद कुछ ऐसा हो रहा है तो उसे जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उसको एलर्जी हो सकती है।

बहुत से लोग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जामुन की गुठलियों से बने पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं जो फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

Share
Now