Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

द्वार पर थी बरात, दुल्हन का वरमाला से इनकार, आभूषण उतार सीधी पहुंची …

इसके बाद युवती आभूषण उतार कर प्रेमी के घर पहुंच गई। उधर, दुल्हन पक्ष के सामने विकट स्थिति बन गई। घर की दहलीज पर खड़ी बरात को अब लौटाया भी नहीं जा सकता था। तमाम तैयारियां धरी रहने वाली थीं। इसी बीच दोनों पक्षों और रिश्तेदारों के बीच सहमति बनी। दुल्हन की चचेरी बहन को समझा बुझाकर शादी के लिए मनाया गया और दूल्हे संग फेरे कराए गए। मंगलवार सुबह बरात को विदा किया गया। उधर, प्रेमी युगल गांव से कहीं ओर चला गया। वहीं पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बरात की चढ़त के बाद दूल्हा फेरे लेने के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी के मंडप में ही वरमाला फेंकी और आभूषण उतारकर दुल्हन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। बाद में यह प्रेमी युगल गांव से चला गया। उधर, दूल्हे ने अपनी चचेरी साली के संग फेरे लिए। इसके बाद ही बरात विदा हो सकी।

दरअसल, सोमवार शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र से बरात आई। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम के साथ बरात की चढ़त की। इसके बाद बरात दुल्हन के द्वार पर पहुंची। फेरे की तैयारियां चल ही रही थी कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।वधु पक्ष ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन ने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध होने का दावा किया। कोर्ट मैरिज कर लेने के दस्तावेज भी दिखा दिए।

Share
Now