Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

परमात्मा एक ही है परंतु अज्ञानता और अहंकार के कारण दिखाई नहीं देता:- संत निरंकारी मिशन

मनुष्य परमात्मा को अपनी अवधारणा के आधार पर भिन्न-भिन्न रूपों में देखते हैं

नावकोठी/बेगूसराय/प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर में निरंकारी मिशन का 10 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक सह संयोजक पूर्णिया ब्रांच अरुण मेहता ने करते हुए कहा कि लोगों में जब अहंकार छा जाता है, तो उसे कुछ दिखाई नहीं देता है।परमात्मा एक ही हैं परंतु अज्ञानता के कारण मनुष्य परमात्मा को अपनी अपनी अवधारणा के आधार पर भिन्न-भिन्न रूपों में देखते हैं। भिन्न-भिन्न नाम से पुकारता है।कार्यक्रम का संचालन रजाकपुर ब्रांच के मुखी प्रमोद पोद्दार निरंकारी ने किया।उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन के माध्यम से कहा कि दुनिया में विविधताएं हैं।लेकिन यह अभिशाप नहीं वरदान है।मानव को समूहों और विभिन्न मतमतांतरों में नहीं बांटा जा सकता है।क्योंकि सब का पिता एक ही परमात्मा हैं।मिशन द्वारा आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के भी अनेक प्रयास प्रारंभ से किए जाते रहे हैं।ईश्वर प्राप्ति के द्वारा वैश्विक भाईचारे की स्थापना संभव है।उन्होंने आगे कहा कि सद्गुरु लोगों को जगाने के लिए आए हैं।लोग भौतिक रूप से जगा है भक्ति रूप से नहीं।काल  के प्रहार से वही बच सकता है जो परमात्मा को पहचानता है।शक्ति का स्रोत निरंकार से जुड़ा है।आत्मा के ज्ञान के बिना सारा काम निरर्थक है।बेगूसराय ब्रांच के मुखी दशरथ महतो ने अपने प्रवचन में कहा कि सद्गुरु के चरणों की धूली मनुष्य और देवता भी लगते हैं।हर जगह परमात्मा हैं जिन्हें पहचानने की जरूरत है।ज्ञान लेकर जिसने ज्ञान का उपयोग नहीं किया उसे ज्ञानी कहलाने का कोई अधिकार नहीं है।सत्संग की गहराई में जाने से असली तत्व को प्राप्ति होती है।इसके पहले आगत अतिथियों  का माला और चादर देकर सम्मानित किया गया। समागम को बखरी ब्रांच के मुखी डाक्टर उमेश यादव, मंझौल ब्रांच के मुखी सुनील सिंह,सनहां ब्रांच के मुखी राजेंद्र यादव, खगड़िया के साक्षी,डॉ हीरालाल सिंह,डॉ राजाराम महतो,जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू, स्थानीय मुखिया श्वेता भारती,सरपंच रेखा देवी, उपप्रमुख नंदकिशोर पासवान,रजाकपुर पैक्स अध्यक्ष शंकर राय,जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा,राम शंकर सिंह, रामएकबाल सिंह,तानो महतों आदि ने संबोधित किया।वही सियाराम महतो के द्वारा गुरु वंदना की गई।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

Share
Now