Home / News / अब बालक नाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी कीमती आभूषण किए गायब ऐसे हुआ खुलासा…..

अब बालक नाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी कीमती आभूषण किए गायब ऐसे हुआ खुलासा…..

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के रूप में प्राप्त चांदी के रिकॉर्ड को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई है। विभागीय ऑडिट के दौरान पता चला कि एक श्रद्धालु द्वारा दान की गई चांदी की मात्रा और मंदिर के स्टॉक रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों में बड़ा अंतर है।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2021 में श्रद्धालु राकेश जैन ने मंदिर में 110 ग्राम चांदी भेंट की थी। लेकिन मंदिर के रिकॉर्ड में इस चढ़ावे को केवल 11.099 ग्राम के रूप में दर्ज किया गया। यानी करीब 99 ग्राम चांदी का रिकॉर्ड स्टॉक रजिस्टर में दिखाई नहीं दिया।
ऑडिट टीम ने जब दस्तावेजों की जांच की तो यह विसंगति सामने आई, जिसके बाद मंदिर प्रशासन से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। हालांकि, अंकेक्षण प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
मामले के सामने आने के बाद मंदिर में चढ़ावे के रखरखाव और रिकॉर्ड प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब यह देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच को किस दिशा में आगे बढ़ाता है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now