Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दुनिया ने देखा भारत का इतिहास कोणार्क चक्र से लेकर साबरमती आश्रम तो नालंदा विश्वविद्यालय की झलक …….

भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। आज शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले सभी जी20 देशों के नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान जिस जगह पीएम मोदी ने खड़े होकर विदेशी मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे, उसके पीछे साबरमती आश्रम का चित्र लगा हुआ था।

पीएम मोदी ने पहले सभी मेहमानों का खादी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उसके बाद साबरमती आश्रम के बारे में जानकारी दी। 

आपको बता दें शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में विदेशी नेताओं का जब पीएम मोदी स्वागत कर रहे थे तो उस वक्त उनके पीछे ओडिशा के मशहूर कोणार्क चक्र की तस्वीर लगी थी। पीएम मोदी ने मेहमानों को कोणार्क चक्र के बारे में भी जानकारी दी थी। 

वही महात्मा गांधी 1917 से लेकर 1930 तक इस आश्रम में रहे। उनके प्रवास के दौरान साबरमती आश्रम दांडी मार्च समेत कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा। इस आश्रम को महात्मा गांधी की शांति और सादगी का प्रमाण माना जाता है।

तो वही शनिवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों के स्वागत में रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, उस वक्त भी उनक पीछे नलंदा विश्वविद्यालय की।

नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे शुरुआती अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था, जो भारत के गौरवशाली अतीत का उदाहरण है।

Share
Now