राज्य एथलेटिक्स तकनीकी कमिटी के उपाध्यक्ष बनाए गए योगेश को जिले के खेल प्रेमियों ने दी बधाई…

साहिबगंज:-झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के द्वारा 28 अगस्त को देवघर में झारखण्ड एथलेटिक्स संघ की स्पेशल जेनरल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राज्य तकनीकी कमिटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल 2 कोच सह राष्ट्रीय फेडरेशन तकनीकी पदाधिकारी योगेश यादव को राज्य एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का उपाध्यक्ष बनाए गए।झारखंड में खिलाड़ियों के निखारने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।जो निम्मनवत है।जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप सभी जिलों में सितंबर 2021अंडर 23 आयु वर्ग राज्य एथलेटिक्स ओपन ट्रायल,रांची 6 सितम्बर 2021झारखण्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 14/16/18/20 आयु वर्ग मधुपुर 2 से 5 अक्टूबर 2021 झारखण्ड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप,गुमला संभावित नवंबर 2021झारखण्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 14/16/18/20 आयु वर्ग एवं महिला,पुरुष,गढवा 12 दिसंबर 2021प्रथम झारखण्ड रेस वॉक चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 16/18/20 आयु वर्ग एवम् महिला,पुरुष,दुमका 19 दिसंबर 2021अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक,रांची 2022 समेत अन्य प्रतियोगिता।एस.जी.एम.में झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलेटिक्स टीम के मैनेजर
अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,जे. ए. ए.महासचिव सी.डी.सिंह, सी ई ओ एस के पाण्डेय एवम् विभिन्न जिलों के अध्यक्ष,सचिव
उपस्थित थे।इस उपलब्धि पर उपायुक्त राम निवास यादव,डी.एस.ओ दिलीप कुमार,डॉ प्रभात शंकर,जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजेश कुमार,कल्याण श्रीवास्तव,सचिव माधव चन्द्र घोष,जे एस सी ए सदस्य चंद्रेश्वर सिन्हा,जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम तत्सत,एनआईएस कोच अशोक कुमार,संतोष उर्फ टिंकू,मृणाल ज़ोरदार,कोच मो.बेलाल,जिला वूशु संघ के सचिव मृतुन्जय राय, बमबम कुमार,आदित्य कुमार,बीरेंद्र कुमार,शंबू राय,
मनोज कुमार,मो सकिल,सचिन विश्वास,हरेंद्र लाल,आलोक खजांची,निमाई चौधरी,मो आलम,रंजन,नवीन कुमार समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Share
Now