Home / News / महिला से कोढ़ा गेंग के झपटमारो ने एक लाख नकद रुपया छिनकर फरार….

महिला से कोढ़ा गेंग के झपटमारो ने एक लाख नकद रुपया छिनकर फरार….

बांका जिला के शंभुगंज थाना के छत्रहार गॉव की पुष्पा कुमारी एस०बी०आइ० बैंक तारापुर जिला मुंगेर से एक लाख रुपये की निकासी कर टोटो से घर लौट रही थी। जैसे ही महिला जीवन सिंह के बगीचा के पास टोटो से उतरी तभी अचानक एक काले रंग के मोटर सायकल पर सवार अज्ञात लुटेरा झपटा मार कर बैग छीन कर भाग गया। जिसमे एक लाख रुपया, दो मोबाइल फोन, चेक बुक, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड था। शंभुगंज थाना के एस०एच०ओ० मंटू कुमार को जैसे ही आवेदन प्राप्त हुआ । इसकी सूचना पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा को दिया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर बांका एस० डी ० पी० ओ० अमर विश्वास के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार डी०आइ०यु० प्रभारी, एस०एच०ओ० मंटू कुमार, मो० शहजाद पु० आ० नि०, सिपाही प्रीति कुमारी, किशोर कुमार, बिजय, धर्मेंद्र एवं प्रशांत कुमार की टीम गठित की गई। अनुसन्धान के क्रम में सी०सी० टी० वी० कैमरा एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से अभियुक्त का पहचान कर अप्राथमिकी अभियुक्त करण कुमार पिता धर्मेंद्र कुमार साकिन रौतारा जिला कटिहार के घर से रौतारा थाना के सहयोग से छीने गये रुपये में से 90 हजार रुपया बरामद किया गया। करण कुमार घर से फरार था। अपराधी कितना भी चलांक क्यो न हो लेकिन बांका पुलिस की हाथ उसके गिरेवान तक पहुँच ही जाते है।

मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका

Tagged:
[post-views]
Share
Now