Home / Politics / “चीन ने जमीन हड़पी, कैसे जानते हैं आप? अदालत ने राहुल गांधी से किया सीधा सवाल!”

“चीन ने जमीन हड़पी, कैसे जानते हैं आप? अदालत ने राहुल गांधी से किया सीधा सवाल!”

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से सख्त संदेश मिला है। सेना पर की गई एक कथित टिप्पणी को लेकर शीर्ष अदालत ने उनसे साफ पूछा — “आपको कैसे पता कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर कब्जा कर लिया है?” अदालत ने कहा कि अगर आप एक सच्चे भारतीय हैं, तो इस तरह की बातें नहीं करेंगे।यह मामला राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई एक कथित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने चीन के साथ सीमा विवाद पर भारतीय सेना को लेकर सवाल उठाए थे। इस टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के एक शिकायतकर्ता ने आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

राहुल गांधी ने इस मामले में समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें सलाह दी कि वे सोशल मीडिया की बजाय संसद जैसे मंच का इस्तेमाल करें, जहां उनकी बातों को जिम्मेदारी और गंभीरता से सुना जा सके।सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब तलब किया है। साथ ही, अदालत ने फिलहाल जिला न्यायालय में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है — जिससे राहुल गांधी को कुछ राहत जरूर मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव का आरोप है कि दिसंबर 2022 में राहुल गांधी ने सेना को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे, जो देश की सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के मनोबल पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now