मोहर्रम के पर्व के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे- 10 के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज- 4 को….

  • आज देशभर में धूमधाम से मोहर्रम (Moharram) पर्व मनाया गया.
  • गुरुवार रात को भी मध्य प्रदेश में ताजियों की धूम रही,
  • लेकिन इस दौरान उज्जैन शहर से देश विरोधी नारे लगने की जानकारी भी सामने आई.
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों पर मामला दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
  • वहीं पूरे मामले पर CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

उज्जैन। मोहर्रम के पर्व के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। मामले में पुलिस ने चार आरेपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार खाराकुआं थाने में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि खजूर वाली मस्जिद के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। वीडियो फूटेज के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वहीं मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हालात को देखते हुए खजूर वाली मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। एडीजीपी, एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। गिरफ्तार आरोपियों पर राष्ट्रद्रोह के तहत केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने उज्जैन की घटना पर कहा कि पाकिस्तान समर्थित नारे लगना दुर्भाग्यजनक। देश का नमक खाने वाला देशविरोधी नारे लगाए ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे चंद लोग ही अपनी पूरी कौम को बदनाम कर देते हैं। मुस्लिम भी चिंता करें उनकी कौम के लोग देशविरोधी आवाज़ ना उठाएं। पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की अपील विश्नोई ने की है।

Share
Now